Events and Activities Details |
“SEVA UATSAV” was organised in the college
Posted on 18/09/2025
राजकीय महाविद्यालय कनीना में सेवा पर्व का आयोजन
कनीना, 18 सितम्बर। राजकीय महाविद्यालय कनीना में आज प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार के कुशल मार्गदर्शन में सेवा पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जीवन में वृक्षों एवं पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया गया।
प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष मानव जीवन के अस्तित्व की आधारशिला हैं। ये न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि मानव जीवन को स्वस्थ एवं संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि प्रत्येक छात्र–छात्रा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान दे।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. कांता यादव, प्रो. भारती यादव, प्रो. हरिओम भारद्वाज, प्रो. महेश कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
|